मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दक्षिण छोटानागपुर पुलिस खेल प्रतियोगिता का आगाज, तीन दिन तक पुलिसकर्मी दिखाएंगे खेलों में अपना जौहर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार से तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीम भाग ले रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मी खेल के माध्यम से अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन समारोह

प्रतियोगिता का उद्घाटन पैरेड के जरिए किया गया। मुख्य अतिथि रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक, एसएसपी राकेश रंजन और सिमडेगा तथा खूंटी के पुलिस अधीक्षकों ने बलून उड़ाकर और सफेद कबूतरों को आजाद करके कार्यक्रम का आगाज किया। आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि खेलकूद न सिर्फ शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि तनाव को भी कम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है, और खेलकूद इस लक्ष्य को हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि खेलकूद पुलिस की दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग है। इससे जवान शारीरिक रूप से सक्षम बनते हैं और बेहतर कार्य कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :BIGG BOSS 19 में बड़ा ट्विस्ट: प्रणित मोरे की धमाकेदार वापसी

प्रतियोगिता में शामिल खेल और मौके

दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ सहित लगभग 12 से अधिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पुलिस खिलाड़ी को नेशनल गेम में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी शारीरिक दक्षता और टीम वर्क का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्षेत्रीय पुलिस बल में प्रतिस्पर्धा और उत्साह बढ़ेगा।

https://samacharpost.live/2025/11/bigg-boss-19-pranit-more-dhamakedar-vapasi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment