मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव विवाद: कांग्रेस का RJD पर पलटवार, कहा- महागठबंधन की मर्यादा तार-तार कर रहे हैं नेता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच जारी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राजद नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उनके बयान महागठबंधन की मर्यादा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राकेश सिन्हा ने कहा कि राजद नेताओं द्वारा कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर की जा रही टिप्पणियां न केवल आधारहीन हैं, बल्कि गठबंधन की भावना के भी खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाबदेही से बचने के लिए कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी अनुचित

राकेश सिन्हा ने कहा कि यदि किसी दल को अपने विधायकों और नेताओं पर भरोसा नहीं है तो उसकी नाराजगी कांग्रेस पर निकालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और अपने संगठनात्मक तथा आंतरिक मामलों को संभालना अच्छी तरह जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी या संगठनात्मक स्थिति पर सार्वजनिक टिप्पणी करना किसी सहयोगी दल के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

के. राजू पर व्यक्तिगत टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ नेता के खिलाफ बिना ठोस प्रमाण के अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। राकेश सिन्हा ने कहा कि “बिकाऊ” जैसे शब्दों का प्रयोग राजनीतिक संवाद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और इससे महागठबंधन की छवि प्रभावित होती है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम और मतदान प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब राजद को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सवालों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। राकेश सिन्हा ने कहा कि सच्चाई को छिपाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है, जबकि जरूरत तथ्यों के आधार पर चर्चा करने की है।

संयमित भाषा अपनाने की दी सलाह

कांग्रेस ने राजद नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय संयम बरतने की सलाह दी है। राकेश सिन्हा ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना सभी सहयोगी दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर कोई भी दल अपनी राजनीतिक कमियों या विफलताओं को नहीं छिपा सकता। राज्यसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब महागठबंधन के भीतर बढ़ती तल्खी का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद बने परिमल नाथवानी से मिले हरेलाल महतो, जीत पर दी बधाई

चुनाव परिणाम के बाद बढ़ी है राजनीतिक बयानबाजी

गौरतलब है कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद पार्टी नेताओं ने सहयोगी दलों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद राजद और वामदलों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर ही अपने विधायकों को संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया था। अब दोनों दलों के नेताओं के बीच लगातार जारी बयानबाजी ने झारखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

https://samacharpost.live/2026/06/harelal-mahato-meets-parimal-nathwani-congratulates-on-rajya-sabha-election-victory/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment