Samachar Post डेस्क, बिहार : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरजिंदर कौर की सफलता को बताया प्रेरणादायी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरजिंदर की सफलता देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाली है।
नीतीश कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर और पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल करने वाले गुलवीर सिंह की सराहना की। नीतीश कुमार ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें : पाकुड़ में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच जारी

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हो रही सराहना
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों और राजनीतिक नेताओं की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है। हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह की सफलता को भारतीय खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

