कल धनबाद और परसो रांची आएंगे केंद्रीय कोयला मंत्री जी कृष्णन रेड्डी

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : केंद्रीय कोयला मंत्री जी कृष्णन रेड्डी 23 और 24 दिसंबर को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धनबाद और रांची में विभिन्न कार्यक्रमों और समीक्षात्मक बैठकों में शामिल होंगे।

23 दिसंबर को धनबाद आगमन

केंद्रीय कोयला मंत्री 23 दिसंबर की शाम सड़क मार्ग से दुर्गापुर से धनबाद पहुंचेंगे। धनबाद में वे रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में मुआवजा नहीं, केवल राजनीतिक फायदा: बाबूलाल मरांडी

24 दिसंबर को IIT (ISM) और BCCL की समीक्षा

24 दिसंबर को मंत्री जी कृष्णन रेड्डी धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) का दौरा करेंगे। इसके बाद वे बीसीसीएल समेत कोयला क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

शाम को रांची, फिर हैदराबाद रवाना

24 दिसंबर की शाम कोयला मंत्री हेलीकॉप्टर से रांची पहुंचेंगे। रांची में निर्धारित कार्यक्रमों के बाद वे शाम करीब 5 बजे सेवा विमान से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share this news

संबंधित खबरें