मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कांड्रा के निकट कोयला लदी मालगाड़ी में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : दक्षिण पूर्वी रेलवे के चांडिल रेलखंड पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरडीहा से आसनसोल जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। समय रहते चालक द्वारा स्थिति की पहचान कर ट्रेन को सुरक्षित स्थान पर रोक दिए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

चांडिल स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे कांड्रा के पास मालगाड़ी के एक हिस्से में लदे कोयले से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए चालक ने तत्काल ट्रेन को चांडिल जंक्शन तक पहुंचाया और ट्रैक संख्या-1 पर खड़ा कर दिया। इससे आग के फैलाव पर शुरुआती स्तर पर नियंत्रण रखने में मदद मिली।

दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। चांडिल दमकल केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित बोगी में लगातार पानी का छिड़काव शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डिब्बों तक नहीं पहुंच सकी। आग लगने की सूचना के बाद स्टेशन परिसर में हलचल बढ़ गई और रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। आग बुझने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद रेल परिचालन भी धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

यह भी पढ़ें : तेज बारिश में प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे सैकड़ों नवनियुक्त कर्मचारी, नौकरी बचाने के लिए आंदोलन का ऐलान

कारणों की जांच जारी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी टीम संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। रेलवे अधिकारियों ने चालक की सतर्कता और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है। समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया और रेल यातायात भी जल्द सामान्य हो सका।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment