मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान: लाल किला धमाके के पीड़ितों को 10 लाख रुपये मुआवजा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आतंकी हमले में प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री का बयान, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा यह घटना पूरे शहर के लिए गहरा सदमा है। सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने घोषणा की कि, मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। स्थायी रूप से अपंग या अशक्त घायलों को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। साथ ही, सभी घायलों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी।

प्रशासन को सख्त निर्देश

सीएम गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्यों में कोई लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आतंकी कृत्य के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

घटना का विवरण

धमाका सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ।सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट उस समय हुआ जब एक सफेद i20 कार ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी थी।विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों में दहशत फैल गई।मौके पर एनआईए, फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रांची में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत Nikshya Enrollment पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मुख्यमंत्री का संदेश

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा यह हादसा दिल्ली की आत्मा को झकझोर देने वाला है। आतंक और हिंसा कभी इंसानियत को नहीं हरा सकते। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-tb-nikshya-enrollment-training-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment