Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार देर शाम निजी दौरे पर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी है और वह अगले दो दिनों तक बेंगलुरु में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को रांची लौटेंगे। फिलहाल उनके इस निजी दौरे से संबंधित कोई आधिकारिक कार्यक्रम या बैठक सार्वजनिक नहीं की गई है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह दौरा निजी प्रकृति का है। इसलिए इस दौरान मुख्यमंत्री के किसी सरकारी कार्यक्रम की जानकारी साझा नहीं की गई है। उनके बेंगलुरु प्रवास के बाद सोमवार को रांची लौटने का कार्यक्रम तय है।
यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा रांची की युवती का नाम, इंटरपोल इनपुट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट

आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक इस निजी यात्रा के दौरान किसी सार्वजनिक कार्यक्रम, बैठक या अन्य गतिविधि की जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इसे पूरी तरह निजी दौरा माना जा रहा है।

Reporter | Samachar Post

