Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार ने पूर्व जिला कलेक्टर (डीसी) छवि रंजन का निलंबन रद्द कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें सरकारी सेवा में पुनः बहाल कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें :घाटशिला उपचुनाव 2025: 14 नवंबर को को- ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना
14 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ आदेश
जानकारी के मुताबिक छवि रंजन का सस्पेंशन 14 अक्टूबर 2025 से समाप्त माना गया है। यही वह तारीख थी जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ लागू कानूनी प्रतिबंध भी हट गए थे।

लंबे समय से चर्चा में था निलंबन मामला
छवि रंजन के निलंबन को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं जारी थीं। सरकार का यह फैसला अब उनकी प्रशासनिक सेवाओं की पुनर्बहाली और अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, छवि रंजन अब अपनी सरकारी भूमिका सामान्य रूप से दोबारा संभालेंगे और पहले की तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।




















