मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छपरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर मिले दो गोली के निशान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के छपरा में गुरुवार अहले सुबह एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर दो गोलियों के निशान मिले हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो कन्या विद्यालय फरहदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, नीरज कुमार रोज की तरह सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने नीरज को मृत अवस्था में पाया।

यह भी पढ़ें :रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती, बिना वैध लाइसेंस वालों पर होगी कार्रवाई

पड़ोसी से विवाद की बात सामने आई

मृतक की पत्नी प्रमीला देवी ने पुलिस को बताया कि नाली को लेकर पड़ोसी के साथ उनका विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले के हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

https://samacharpost.live/2026/04/rims-ranchi-private-ambulance-check-data-monitoring-license-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment