मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा के निशानेबाजों का कारनामा, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 72 से अधिक मेडल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के टिकट उमरो शूटिंग रेंज में 2 से 5 सितंबर तक आयोजित 15वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप और थर्ड इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में चतरा राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने नया इतिहास रच दिया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 5 सितंबर को हुई मेडल सेरेमनी में क्लब ने राइफल और पिस्टल दोनों इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया और 72 से अधिक मेडल जीतकर पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई।

पदक तालिका (चतरा राइफल शूटिंग क्लब)

  • स्वर्ण – 24
  • रजत – 42
  • कांस्य – 9
    कुल – 72+ मेडल।

यह भी पढ़ें : गुवा गोलीकांड के शहीदों को कुणाल षाडंगी और विधायक दशरथ गगराई ने दी श्रद्धांजलि

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

  • तन्नु वर्मा – 5 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य
  • विवेक राज – 2 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य
  • दर्पण – 2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य
  • आयुषी – 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
  • स्नेहा – 2 स्वर्ण, 2 रजत
  • राखी – 2 स्वर्ण, 1 कांस्य
  • मेहल देव राजपूत – 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • रवि – 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • यिशिका – 1 स्वर्ण, 2 रजत
  • नौफ़िल – 1 स्वर्ण, 2 रजत
  • पुष्पम – 2 स्वर्ण
  • आदित्य – 1 स्वर्ण
    इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर क्लब का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए

इस प्रतियोगिता से क्वालीफाई करने के बाद चतरा राइफल शूटिंग क्लब के सभी खिलाड़ियों का चयन ईस्ट ज़ोनल शूटिंग चैम्पियनशिप (नवादा, बिहार) और प्री-नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप (भोपाल, मध्यप्रदेश) के लिए हो गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ क्लब बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

क्लब के पदाधिकारियों ने दी बधाई

इस सफलता पर क्लब के संरक्षक बासुदेव प्रसाद राणा, अध्यक्ष बिपिन सिंह और सचिव एवं कोच नीतीश राणा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह जीत न केवल चतरा राइफल शूटिंग क्लब बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने राइफल और पिस्टल दोनों इवेंट्स में अपनी प्रतिभा साबित की है और अब ईस्ट ज़ोनल (नवादा) व प्री-नेशनल (भोपाल) में भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/09/guwa-firing-anniversary-shaheed-tribute-kunal-shadangi-dashrath-gagrai/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment