प्रेमिका के कमरे में पकड़ा गया सिपाही, वीडियो वायरल- पुलिस विभाग में हड़कंप

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले में आधी रात को एक वर्दीधारी पुलिस सिपाही को उसकी प्रेमिका के कमरे में घुसते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सिपाही की पहचान मोहम्मद तालीम के रूप में हुई है, जो सदर थाना में चालक के पद पर तैनात था।

ग्रामीणों की निगरानी में हुआ खुलासा

स्थानीय लोगों के अनुसार, वे लंबे समय से सिपाही की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। बुधवार देर रात जैसे ही तालीम युवती के कमरे में दाखिल हुआ, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में ग्रामीण यह दावा करते दिख रहे हैं कि सिपाही के पास से 50,000 रुपये नकद और सोने का झुमका बरामद हुआ है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: तमासिन जलप्रपात में बढ़ी रौनक : ‘मिल्क फॉल’ फिर सैलानियों से होगा गुलजार

ग्रामीणों ने की पिटाई, सिपाही फरार

पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने सिपाही की पिटाई भी की। बाद में उसे छोड़ दिया गया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद आरोपी सिपाही छुट्टी लेकर फरार हो गया है और अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

एसपी कार्यालय सतर्क, जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद चतरा एसपी कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सदर से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। पुलिस प्रशासन फिलहाल घटना की सत्यता, बरामदगी के दावों और पूरी परिस्थिति की जांच कर रहा है।

संबंधित खबरें