मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.900 किलोग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई झारखंड-बिहार सीमा पर गोसाईडीह के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेंपो के जरिए अफीम लेकर चतरा-जोरी मार्ग होते हुए बिहार के गया की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर हंटरगंज पुलिस ने विशेष टीम गठित कर गोसाईडीह के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक सवारी टेंपो को रोका गया। पुलिस जांच के दौरान टेंपो में बैठा एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर अचानक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

यह भी पढ़ें :गढ़वा में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री पर छापा, बेसन की जगह खेसारी दाल और मैदा इस्तेमाल करने का आरोप

आरोपी की पहचान, दिल्ली सप्लाई का खुलासा

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अफीम को दिल्ली ले जाकर दूसरे तस्कर को सौंपने वाला था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

सप्लायर नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि बिहार सीमा पर सक्रिय नशा तस्करी गिरोह के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसडीपीओ संदीप सुमन, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार और सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

https://samacharpost.live/2026/05/garhwa-adulterated-boondi-laddu-factory-sealed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment