ठेकेदार की लापरवाही से गई बिजली मिस्त्री की जान

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :रविवार को चतरा जिले में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से एक मिस्त्री की मौत होगई। ये घटना 22 कोर्ट परिसर और उपयुक्त कार्यालय के पास की है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार शिशुपाल कुमार जो बिजली मिस्त्री का काम करता था, मरम्मत के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वो नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत होगई। शिशुपाल फागु प्रजापति के पुत्र थे और बोकारो के कुन्नू गांव का निवासी थे।

यह भी पढ़ें :रांची के होटल में बड़ा हादसा, मरम्मत कार्य के दौरान मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत

कैसे हुई घटना

शिशुपाल कुमार के साथ काम करने वाले अन्य मिस्त्री ने बताया कि वे लोग पिछले कुछ महीनों से ठेकेदार से सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा था और वो उनकी बातों को अनदेखा करता रहा। उसी अनदेखी के कारण शिशुपाल को अपनी जान गंवानी पड़ी। सहकर्मियों का कहना है अगर सुरक्षा किट होती तो शिशुपाल की जान बच जाती।

ठेकेदार पर आरोप, पुलिस से करवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार अंतू कुमार अग्रवाल को जब इस घटना की जानकारी मिले तो वो उसने अस्पताल पहुंच कर मामले को दबाने की कोशिश की। और शव को छुपा कर अस्पताल से बाहर ले जाने की कोशिश की। समय रहते अस्पताल कर्मचारियों ने सदर थाना को ये सूचना दी और ठेकेदार की गाड़ी का पीछा कर शव को वापस कब्जे में लिया गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें