मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चांडिल के होटल में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित न्यू बायपास एनएच-18 के भालूकोचा में गुरुवार को एक होटल में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

रसोई से शुरू हुई आग

जानकारी के अनुसार, यदुवंशी होटल की रसोई में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। शुरुआत में आग सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी लपटें होटल के समीप स्थित पुआल की झोपड़ी तक पहुंच गईं। देखते ही देखते झोपड़ी आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगते ही होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच दहशत फैल गई। सिलेंडर विस्फोट की आशंका को देखते हुए सभी लोग तुरंत होटल से बाहर निकल आए। सौभाग्य से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चांडिल अनुमंडल अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें : युवाओं की मांगों पर सरकार गंभीर, बातचीत से निकलेगा समाधान: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

बड़ा नुकसान टला

दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। होटल संचालक के अनुसार, आगजनी में झोपड़ी और कुछ सामान जलकर नष्ट हो गए, लेकिन समय रहते आग बुझ जाने से जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment