मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नशा मुक्ति अभियान के तहत सूर्या नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

Samachar Post रिपोर्टर,पश्चिमी सिंहभूम :झारखंड सरकार के स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में सूर्या नर्सिंग कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

10 से 30 जून तक चल रहा है नशा मुक्ति अभियान

स्वास्थ्य निदेशालय के तत्वावधान में 10 जून से 30 जून तक पूरे झारखंड में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूर्या नर्सिंग कॉलेज ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली से पहले कॉलेज परिसर में एएनएम और जीएनएम के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य सरकार के नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी और शराब, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी जागरूकता रैली

कॉलेज परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल, थाना रोड और अन्य प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के संदेश वाले स्लोगन भी दिए।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे शामिल

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य मीनू मीनाक्षी तिर्की, शिक्षिका प्रियंजा महतो, शीतल खलखो, किरण मुंडा, आरती महतो और रंजिता महंता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। साथ ही एएनएम और जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-illegal-sand-mining-tractor-seized-nala-mining-department-action/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment