मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चक्रधरपुर में कंकाल मिलने से हड़कंप, लंबे बाल मिलने पर महिला होने की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बर्टन लेक के पास निर्माण कार्य के दौरान कंकाल मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम के समीप नए क्रू एंड गार्ड लॉबी भवन के निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा था। खुदाई से निकली मिट्टी को ट्रकों के माध्यम से बर्टन लेक की चारदीवारी के बाहर डंप किया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक से मिट्टी खाली करते समय ब्लू प्लास्टिक में लिपटा कंकालनुमा शव दिखाई दिया, जिसके बाद निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया।

लंबे बाल मिलने से महिला होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और केवल कंकाल जैसी स्थिति में था। खोपड़ी का हिस्सा मिट्टी से बाहर दिखाई दे रहा था। खोपड़ी में लंबे बाल मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पहचान को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

पुलिस और RPF ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार निर्माण स्थल की खुदाई के दौरान कंकाल मिट्टी के साथ ट्रक में लोड हो गया और डंपिंग के समय बाहर निकल आया। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:NGT प्रतिबंध के बावजूद रामगढ़ में जारी अवैध बालू उठाव, दामोदर नदी से खनन के आरोप

फॉरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि कंकाल की पहचान, उसकी उम्र और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल कितने समय पुराना है और इसके पीछे क्या परिस्थितियां रही हैं। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/06/ramgarh-illegal-sand-mining-damodar-river-ngt-ban-patratu/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment