मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में मुर्गा विवाद ने लिया खूनी रूप: कुल्हाड़ी-लाठी से चाचा की हत्या, भतीजा गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : झारखंड के चाईबासा जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टोंटो थाना क्षेत्र के सेरेंगसिया गांव में मुर्गा को लेकर हुए झगड़े में 50 वर्षीय दामू सिंकू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, दामू सिंकू का अपने भतीजे और पड़ोसियों के साथ मुर्गा को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में यह कहासुनी तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने मिलकर दामू सिंकू पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़े और भारी रक्तस्राव होने लगा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। घायल दामू सिंकू को पहले टोंटो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स भेजने की सलाह दी, लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी और आर्थिक तंगी के कारण परिजन उन्हें रांची नहीं ले जा सके। इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बैद्यनाथधाम में पूजा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

गांव में शोक और आक्रोश

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बेहतर इलाज और एंबुलेंस मिलती, तो दामू सिंकू की जान बचाई जा सकती थी। मृतक के परिजनों ने टोंटो थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में भतीजे समेत परगना सिंकू, डोबरो सिंकू, किशनू सिंकू और पेलंग सिंकू को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस की छापेमारी जारी

टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि इलाके में कानून व्यवस्था बनी रहे।

https://samacharpost.live/2026/04/deoghar-baidyanath-dham-devotee-death-kerala-heart-attack-temple-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment