मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने NH जाम किया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय शिक्षिका वंदना महतो की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृतका वंदना महतो निश्चितपुर गांव की निवासी थीं और सोनुआ स्थित एसएस प्लस-2 हाई स्कूल में घंटी आधारित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। वह रोज की तरह पैदल स्कूल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

CCTV में कैद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा निश्चितपुर स्कूल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे पैदल चल रही शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना स्कूल परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में ट्रैक्टर की लापरवाही साफ दिखाई देने की बात कही जा रही है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल शिक्षिका को तत्काल सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद वंदना महतो को चक्रधरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में आज से शुरू हुआ SIR अभियान, घर-घर जाएंगे BLO; जानिए कौन-कौन सी जानकारी देनी होगी

मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम

शिक्षिका की मौत से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क (एनएच) जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतका के परिवार को उचित मुआवजा और क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर संचालन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कई ट्रैक्टर नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-voter-list-special-intensive-revision-blo-door-to-door-verification-starts/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment