मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आयरन ओर से लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौत, कई घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा जिले में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के पास आयरन ओर से भरा एक डंपर अचानक ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

ई-रिक्शा चालक के भी मृतकों में होने की आशंका

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में ई-रिक्शा चालक भी शामिल हो सकता है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। आशंका है कि डंपर के नीचे और लोग भी फंसे हो सकते हैं। घायलों को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: BCCL अफसरों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं, CBI केवल एक आरोपी के खिलाफ दाखिल कर सकी चार्जशीट

कैसे हुआ हादसा

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। रुंगटा माइंस का आयरन ओर लदा डंपर प्लांट की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट के आसपास की सड़कें काफी उबड़-खाबड़ और संकरी हैं, जहां बड़े वाहनों का नियंत्रण बिगड़ना आम बात है। इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

घटना के बाद सड़क पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद चाईबासा–हाता रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करने में लगी है। फिलहाल डंपर पलटने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-electricity-rate-cut-urban-one-slab-model-2026-berc-proposal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment