चाईबासा: वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Meenu | July 6, 2026 | 01:29 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के छोटा कुईड़ा गांव में सोमवार को वज्रपात (आसमानी बिजली) की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला रोयबारी हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इसी दौरान रोयबारी हेंब्रम इसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद छोटा कुईड़ा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें :झारखंड: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 15वीं बैठक कल, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से मांगी अहम रिपोर्ट

जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर दिलाया भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रौपदी पूर्ती और पंचायत समिति सदस्य बुधन पूर्ती मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें