चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 लीटर चुलाई शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Meenu | July 25, 2026 | 01:53 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त (DC) और अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 46 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग की टीम ने हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बालजोरी, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कौआबासा और दूंबीसाईं तथा चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के आसंतलिया में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध चुलाई शराब की बिक्री करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें : औरंगाबाद की BPSC शिक्षिका का कोडरमा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हादसा या कुछ और? जांच जारी

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और उत्पाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। लाइसेंसी शराब दुकानों का भी किया गया औचक निरीक्षण अभियान के दौरान केवल अवैध शराब कारोबारियों पर ही कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि चक्रधरपुर के पवन चौक और हनुमान चौक स्थित लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निर्धारित MRP पर ही शराब बेचने, लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करने और नियमों के अनुसार दुकान संचालन करने के निर्देश दिए गए।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें