चाईबासा में ‘बुलेट गैंग’ का भंडाफोड़, मोबाइल चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Meenu | April 21, 2026 | 03:29 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय बुलेट बाइक से गांवों में घूमकर घरों में घुसते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें :7 साल बाद भी नहीं मिला सुराग: हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते का अल्टीमेटम; CBI जांच की चेतावनी

तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन निषाद, सुरेंद्र सुंडी उर्फ साहिल सुंडी और हिमांशु पिंगुवा उर्फ डीमेन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांव में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमन निषाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह 25 मार्च 2026 को ही जेल से रिहा हुआ था। वहीं हिमांशु पिंगुवा का भी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

आगे की कार्रवाई जारी

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें