मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मोबाइल नहीं मिलने पर महिला ने 3 बच्चों के साथ खाया ज़हर, चारों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र से बेहद दुखद घटना सामने आई है। मोबाइल फोन देने से इनकार के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ज़हर खा लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें :आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) झारखण्ड की नवम्बर माह की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, नहीं बच सकी जान

जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर निवासी सुनील कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी ने मंगलवार दोपहर अपने तीन बच्चों को कीटनाशक खिलाने के बाद स्वयं भी सेवन कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही चारों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल, बक्सर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सविता देवी (30), बेटी ज्योति (5 वर्ष), बेटा आकाश (3 वर्ष), की मौत हो गई। वहीं 12 महीने के बेटे विकास को पटना के PMCH रेफर किया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

कुछ दिनों से मोबाइल फोन की मांग कर रही थी

मृतका के पति सुनील कुमार ने बताया, सविता कुछ दिनों से मोबाइल फोन की मांग कर रही थी। मंगलवार को मैंने तुरंत फोन नहीं दिलाया, लेकिन अपना फोन इस्तेमाल करने को कहा था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि सविता उनकी तीसरी पत्नी थीं। पूर्व में उनकी दो पत्नियों की भी मौत हो चुकी है।एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे गांव में गहरा सदमा है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-abdm-november-review-meeting-ayushman-bharat/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment