मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी को गुरुवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रवीश एलएनटी घाट के रास्ते पटना आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई के दौरान वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस वाहन पर भी चली गोली

मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी। हालांकि वाहन में मौजूद थाना प्रभारी अजय कुमार समेत सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।पुलिस के अनुसार रवीश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या है बंटी यादव हत्याकांड?

पुलिस जांच के अनुसार, 6 जुलाई को बंटी यादव लापता हो गया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। 11 जुलाई को अथमलगोला क्षेत्र से उसका शव बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा पुलिस का देर रात सत्यापन अभियान, होटल-लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की हुई जांच

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

पटना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment