मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

98 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

--Advertisment--

  • बॉलीवुड ने खोई एक अनुभवी कलाकार

Samachar Post डेस्क, रांची : बॉलीवुड से दुखद खबर दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर प्रशंसकों तक में शोक की लहर है। कामिनी कौशल ने बतौर हीरोइन कई सुपरहिट फिल्में दीं और बाद के दौर में मां के किरदारों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

लाहौर में हुआ था जन्म, बचपन से ही प्रतिभाशाली

कामिनी कौशल का जन्म 24 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। वे मशहूर वनस्पतिशास्त्री प्रोफेसर एस.आर. कश्यप की सबसे छोटी बेटी थीं। बचपन से ही अत्यंत प्रतिभाशाली उमा (उनका वास्तविक नाम) ने 10 साल की उम्र में कठपुतली थिएटर शुरू किया और रेडियो नाटकों में भी सक्रिय रहीं। आकाशवाणी पर उनके कार्य ने फिल्मकार चेतन आनंद को प्रभावित किया और उन्होंने अपनी फिल्म नीचा नगर में उन्हें मौका दिया। चूंकि निर्देशक की पत्नी का नाम भी उमा था, इसलिए उनका नाम बदलकर कामिनी रखा गया।

यह भी पढ़ें: दूधियापानी गोदाम में गार्ड का शव तालाब से बरामद

20 साल की उम्र में मिली पहली बड़ी सफलता

कामिनी कौशल की पहली फिल्म नीचा नगर (1946) को कान फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया और यह गोल्डन पाम अवॉर्ड जीतने में सफल रही। इस फिल्म ने कामिनी को रातोंरात प्रसिद्धि दिलाई और वे मात्र 20 वर्ष की उम्र में स्टार बन गईं।

फिल्मों में मां के किरदार से भी बनाई खास पहचान

बाद के वर्षों में उन्होंने मनोज कुमार और अन्य बड़े कलाकारों के साथ कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाई, जो दर्शकों को बेहद पसंद आईं। उन्होंने हर दौर के बड़े सितारों के साथ काम किया और अपनी बहुमुखी अभिनय शैली से हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया।

कामिनी कौशल की यादगार फिल्में

उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल हैं…

  • शहीद (1948)
  • नदिया के पार (1948)
  • आग (1948)
  • जिद्दी (1948)
  • शबनम (1949)
  • आरजू (1950)
  • बिराज बहू (1954) फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

बॉलीवुड में लंबे अंतराल के बाद भी वे सक्रिय रहीं।उन्होंने कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी और चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान की दादी के किरदार निभाए।

https://samacharpost.live/2025/11/dhanbad-garbage-godown-guard-found-dead-in-pond-gulfurbadi-op-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment