मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: 8 करोड़ के पार पहुंची रकम, 9 करोड़ तक जाने की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :जिले के एसपी कार्यालय से जुड़े ट्रेजरी घोटाले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय पर लगे गबन के मामले में अब तक की राशि 8 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह आंकड़ा जल्द ही 9 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह घोटाला तब सामने आया जब झारखंड के महालेखागार चंद्रमौली सिंह ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वेतन से अधिक निकासी की जानकारी दी। इसके बाद शुरू हुई जांच में धीरे-धीरे पूरे मामले की परतें खुलने लगीं।

यह भी पढ़ें :धनबाद में सनसनी: महिला की लाश के साथ 5 दिन तक फ्लैट में रहे परिजन, बदबू से खुला राज

पत्नी समेत कई खातों में रुपये ट्रांसफर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कौशल पांडेय ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की। गिरफ्तारी के बाद उसने करीब 4 करोड़ 27 लाख रुपये की निकासी की बात स्वीकार की थी, लेकिन जांच बढ़ने के साथ रकम में लगातार इजाफा होता गया।

डीसी जांच के बाद बढ़ी घोटाले की रकम

जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा अलग से जांच शुरू कराए जाने के बाद घोटाले की राशि और बढ़ गई। कौशल के जेल जाने के कुछ ही घंटों में यह रकम 6 करोड़ तक पहुंच गई थी, जो अब 8 करोड़ के पार बताई जा रही है। जांच के दौरान इस तरह के संदिग्ध लेनदेन के संकेत राज्य के अन्य जिलों में भी मिले हैं, जिससे मामले का दायरा और बढ़ गया है। राज्य के वित्त विभाग की टीम भी अब जांच में जुट गई है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

कार्रवाई की तैयारी

अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों के खातों में यह रकम ट्रांसफर हुई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरे घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में लगे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-woman-dead-body-flat-family-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment