मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो: छात्र की एसिड से जली लाश जंगल में बरामद, इलाके में सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में एक 17-18 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी बॉडी शुक्रवार शाम को घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में बरामद की गई। शव पर जगह-जगह एसिड से जलने के गहरे निशान पाए गए। मृतक की पहचान सूरज महतो के रूप में हुई है।

बुधवार से था लापता

पुलिस के अनुसार सूरज बुधवार शाम से लापता था। शुक्रवार को जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा और गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त सूरज महतो के रूप में की।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, नावाडीह थानेदार अमित कुमार सोनी और पेंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने गृह विभाग से मांगी पुलिस कस्टडी और न्यायिक हिरासत में हुई मौतों की जानकारी

मोबाइल बरामद, कारणों का सुराग नहीं

पुलिस ने मौके से सूरज का मोबाइल फोन बरामद किया है। हालांकि हत्या के कारण और आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-hc-custody-death-report-2018-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment