मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में दर्दनाक हादसा: फुटपाथ पर सो रही महिला को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

--Advertisment--

  • चास थाना क्षेत्र में देर रात घटना, चालक फरार; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :झारखंड के बोकारो जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना चास थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ और महावीर चौक के बीच की है, जहां फुटपाथ पर सो रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।मृतका की पहचान चास के हाड़ी मोहल्ला निवासी भुचकी हाड़ी के रूप में हुई है। वह बाजार में भिक्षाटन कर अपना जीवनयापन करती थी और रात में फुटपाथ पर ही सो जाया करती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क और फुटपाथ के बीच लगभग पांच फीट की दूरी थी। इसके बावजूद कथित रूप से तेज रफ्तार और नशे में धुत चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक को वाहन से बाहर निकाला और घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से दो आरोपी गिरफ्तार

चालक फरार, कार जब्त

घटना के बाद जब लोग महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, उसी दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर मॉर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/giridih-cyber-fraudsters-arrested-fake-hospital-appointment-scam/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment