मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में जयराम प्रसाद पर फायरिंग, जमीन विवाद में हमले की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सेक्टर वन स्थित राम मंदिर के पास जयराम प्रसाद पर गोलीबारी की गई। हमलावरों ने गोली मारने के साथ-साथ चाकू से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल जयराम प्रसाद को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

चाय दुकान में बैठे थे, तभी हुआ हमला

घायल जयराम प्रसाद ने बताया कि वह रात करीब 10:30 बजे एक चाय दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बुलेट और बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद जब वह जान बचाने के लिए भागने लगे, तब हमलावरों ने उन पर चाकू से भी हमला किया। जयराम ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बूट्टू सिंह, रुपेश समेत दो-तीन लोगों के नाम भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रशासन सख्त, 5 दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू

जयराम पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

जानकारी के अनुसार, जयराम प्रसाद पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि सेक्टर वन स्थित राम मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने जयराम प्रसाद पर फायरिंग की, जिसमें उनके पैर में गोली लगी है।

पुलिस कर रही छापेमारी

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/garhwa-action-against-open-meat-and-fish-selling-shops/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment