मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला में फोन पर कहासुनी के बाद छात्रा-छात्र ने दी जान, दोनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

--Advertisment--

  • गुमला में दोहरी आत्महत्या की घटना

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : बिशुनपुर प्रखंड में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें पहले 14 वर्षीय छात्रा और उसके प्रेमी, 17 वर्षीय छात्र, ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

फोन पर हुई कहासुनी के बाद हुई आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर में अकेली थी, तभी उसके प्रेमी (नवागढ़ सेरका गांव निवासी) ने उसे फोन किया। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई।

परिजनों का कहना है कि इस विवाद से आहत होकर छात्रा ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रेमी को घटना की सूचना मिली, जिससे वह गहरे सदमे में चला गया और उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें : BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे पटना, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://samacharpost.live/2025/09/bjp-jp-nadda-bihar-election-visit/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment