मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में बाइक को 50 फीट तक घसीटती ले गई कार, 16 वर्षीय किशोर की मौत; दूसरा गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में बोड़ाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई और कार उसे करीब 50 फीट तक घसीटती चली गई। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर हलुदबनी टीओपी पुलिस कैंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोटा गांव निवासी असित महतो अपने साथी सुकदेव सिंह के साथ बाइक से डिमना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर से पटमदा बाजार की तरफ जा रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बाद कार बाइक को करीब 50 फीट तक घसीटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीखे मोड़ पर हुई टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे। बताया गया कि चालक ने बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण दुर्घटना हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अस्पताल में किशोर की मौत, दूसरा युवक रिम्स रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को कार के नीचे से निकालकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान 16 वर्षीय सुकदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं, 18 वर्षीय असित महतो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment