मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग : उरीमारी में सैनिक कंपनी के गेट पर फायरिंग, गार्ड को लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के उरीमारी में अपराधियों ने सैनिक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कंपनी के एक सुरक्षा गार्ड को गोली लग गई। घायल गार्ड को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटनास्थल पर चार पर्चे छोड़कर फरार हुए अपराधी

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल पर चार पर्चे छोड़कर फरार हो गए। इन पर्चों के जरिए स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर को अगला निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फायरिंग के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे क्या वजह थी और अपराधियों ने कंपनी के गेट को ही निशाना क्यों बनाया। पर्चों में दी गई धमकी की भी जांच की जा रही है। फिलहाल घायल गार्ड की पहचान, उसकी स्थिति और घटना में शामिल अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment