मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने किया नमन

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस पर मंगलवार को राजधानी रांची में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधायक कल्पना सोरेन, रांची की मेयर रोशनी खलखो समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।

समाधि स्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

शहादत दिवस के अवसर पर कोकर स्थित समाधि स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। उपस्थित लोगों ने धरती आबा के आदर्शों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने बिरसा मुंडा के सपनों के झारखंड के निर्माण और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियम तोड़े तो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, 5 महीने में 4,339 चालकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

संघर्ष और बलिदान को किया याद

शहादत दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और सामाजिक चेतना जगाने में उनकी भूमिका को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

https://samacharpost.live/2026/06/ranchi-traffic-police-driving-license-suspension-action-2026/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment