मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी सख्त कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार सरकार ने अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन सेवाओं को आसान बनाने के लिए चुने गए सीएससी–वीएलई (VLE) को सुलभ स्थान पर बैठाने का आदेश दिया था, ताकि आम जनता आसानी से म्यूटेशन, दाखिल–खारिज, एलपीसी, किरायानामा और अन्य भूमि सेवाओं का लाभ ले सके।

यह भी पढ़ें :शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 85,347 और निफ्टी 26,109 पर खुला

कई अधिकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया

विभाग को फीडबैक में पता चला कि कई अंचल अधिकारियों ने यह आदेश नहीं माना। कुछ स्थानों पर वीएलई सही जगह पर तैनात नहीं किए गए, जिससे जनता को सेवाओं में परेशानी और देरी का सामना करना पड़ा।

अपर मुख्य सचिव ने दी चेतावनी

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर तक सभी जिलों से आदेश पालन की रिपोर्ट भेजना अनिवार्य है। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

डिजिटल बिहार पहल को मिलेगा बल

यह कदम डिजिटल बिहार पहल को मजबूत करने और सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, आसान और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/share-market-today-sensex-nifty-fall-global-cues-22-nov-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment