मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27: 15 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। पात्र विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 से पीएमएस (Post Matric Scholarship) पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाती है। विभाग ने आवेदन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड (शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी) प्रमाण-पत्र विभाग के अनुसार दस्तावेज पहले से तैयार रहने पर आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी।

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड का आरोपी फैकन कुमार घायल; चार सहयोगी गिरफ्तार

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी पीएमएस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरें। साथ ही निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment