मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राजगीर दौरे पर CM-डिप्टी CM की गैरहाजिरी पर सियासत तेज, पप्पू यादव ने उठाए सवाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार में राष्ट्रपति के राजगीर दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में बिहार दौरे पर थीं, जहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी, राजगीर में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। सैयद अता हसनैन (राज्यपाल) ने गया पहुंचने पर उनका स्वागत किया, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद नहीं थे।

पप्पू यादव का हमला

इस मुद्दे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान राष्ट्रपति के स्वागत में मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचने पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी अब बिहार में ऐसी स्थिति पर बीजेपी चुप क्यों है? पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि क्या यह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं है।

यह भी पढ़ें: बीजू पटनायक पर बयान के बाद घिरे निशिकांत दुबे, माफी मांगकर दी सफाई

पश्चिम बंगाल का भी जिक्र

पप्पू यादव ने ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला सामने आया था, जिस पर केंद्र सरकार ने जवाब तलब किया था।

बढ़ सकती है सियासी तकरार

इस मुद्दे को लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विपक्ष इसे प्रोटोकॉल और सम्मान से जोड़कर सरकार पर दबाव बना रहा है, जबकि सत्तापक्ष की ओर से अब तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

https://samacharpost.live/2026/04/nishikant-dubey-apology-biju-patnaik-controversy-statement-nehru-remark/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment