मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में तीसरा एनकाउंटर: 27 लाख लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार, कैश और 5 iPhone बरामद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। पिछले तीन दिनों में राज्य में तीसरे एनकाउंटर की घटना सामने आई है। ताजा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 27 लाख रुपये की लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दिनदहाड़े हुई थी 27 लाख रुपये की लूट

जानकारी के अनुसार, जोल बीघा इलाके के पास हथियारबंद बदमाशों ने सीएमएस सिक्योरिटी वैन को रोककर करीब 27 लाख रुपये लूट लिए थे। अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की महंगाई का असर, बिहार में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पुलिस घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल कुछ आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदनी गांव में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

5 लाख कैश और 5 iPhone बरामद

सीनियर ACP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बदमाश पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने लूट की रकम में से 5 लाख रुपये नकद, 5 आईफोन, सीएमएस कंपनी की गाड़ी की पर्ची, घटना में इस्तेमाल बाइक, हेलमेट और आरोपियों के कपड़े बरामद किए हैं।

तीन दिनों में तीसरा एनकाउंटर

सम्राटचौधरी के हालिया बयान के बाद बिहार पुलिस की कार्रवाई और तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है। राज्य में बीते तीन दिनों के भीतर सीवान और पटना समेत अलग-अलग जगहों पर तीन एनकाउंटर हो चुके हैं। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-petrol-diesel-price-hike-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment