मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्या ने NDA सरकार को घेरा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीते एक सप्ताह में पेट्रोल के दाम 8.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 7.92 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ने के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख रोहिणी आचार्या ने बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू गैस और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें :पटना में गंगा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा

क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी नहीं मिली राहत

रोहिणी आचार्या ने कहा कि पिछले 11 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और सीएनजी की कीमत में 4 रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। उनके अनुसार, क्रूड ऑयल की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल से घटकर करीब 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, लेकिन इसका फायदा आम लोगों को नहीं दिया गया।

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

रोहिणी आचार्या ने तेल कंपनियों के मुनाफे का हवाला देते हुए कहा कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच देश की तेल कंपनियों को लगभग 19,470 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने सरकार की “डायनामिक प्राइसिंग” नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब आम जनता को राहत क्यों नहीं मिलती। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार टैक्स में कटौती करने के बजाय लगातार महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। रोहिणी आचार्या ने केंद्र सरकार से बढ़ती कीमतों को लेकर जवाब देने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/05/patna-ganga-river-drowning-three-friends-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment