मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; आम जनता की बढ़ी चिंता

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब बिहार में भी साफ दिखाई देने लगा है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गोपालगंज में पेट्रोल की कीमत अब 109.1 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले पेट्रोल 106.1 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं डीजल की कीमत 92.86 रुपये से बढ़कर करीब 95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि आय पहले जैसी ही है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: टेंडर कमीशन घोटाले में एक और सरेंडर, रिटायर्ड इंजीनियर को कोर्ट से मिली जमानत

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए। बताया जा रहा है कि अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर भारत सहित कई देशों में ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय राहत के बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बाद में आम जनता को महंगाई का बोझ उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो घरेलू बजट पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-tender-commission-scam-retired-engineer-bail/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment