मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना के गर्दनीबाग में 4 मई को पंचायत सचिवों का विशाल धरना, हड़ताल 21वें दिन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार में पंचायत सचिव कर्मियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। राज्य पंचायत सचिव संघ ने 4 मई को पटना के गर्दनीबाग में विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत सचिव कर्मी पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और मंगलवार को यह हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मियों का आरोप है कि 15 मई 2025 को सरकार के साथ हुए समझौते का अब तक पूरी तरह पालन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें :गुमला में ज्वेलरी व्यवसायी से 1 किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट, हथियार के बल पर वारदात

8 अप्रैल से आंदोलन जारी

कर्मचारी 8 अप्रैल 2026 से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पंचायती राज विभाग में लगातार प्रताड़ना और अनदेखी की जा रही है, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ा।

क्या हैं प्रमुख मांगें?

संघ ने अपनी प्रमुख मांगें इस प्रकार बताई हैं:

  • 2005 बैच के पंचायत सचिवों के लिए एकमुश्त जिला स्थानांतरण आदेश
  • स्नातक योग्यता के साथ ₹4200 ग्रेड पे लागू करना
  • पदनाम बदलकर “ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी” करना
  • न्यूनतम ₹2000 परिवहन भत्ता देना
  • बीपीआरओ पद पर प्रमोशन के लिए 55 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा समाप्त करना

संघ की चेतावनी

संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक या जनसमस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

https://samacharpost.live/2026/04/gumla-gold-trader-loot-1-kg-gold-50-thousand-cash-ghaghra-puto-road/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment