मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के हर पंचायत में बनेगा मुक्तिधाम, एक यूनिट पर खर्च होंगे 22 लाख रुपये

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार सरकार राज्य के सभी पंचायतों में मुक्तिधाम (मोक्षधाम) का निर्माण कराने जा रही है। सात निश्चय-3 योजना के तहत शुरू होने वाली इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में अंतिम संस्कार की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है। प्रत्येक मुक्तिधाम के निर्माण पर करीब 22 लाख 17 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए मानक प्राक्कलन भी तैयार कर लिया है। योजना के तहत मुक्तिधाम के चारों ओर पौधारोपण और घेराबंदी का काम भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह सेंट्रल जेल में देर रात DC-SP की रेड, हर वार्ड की हुई सघन तलाशी

मंत्री श्रवण कुमार ने दी जानकारी

इस योजना की जानकारी देते हुए श्रवण कुमार ने बताया कि मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के दोनों ओर पिलर और तारों से घेराबंदी की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम परिसर के चारों तरफ दो पंक्तियों में पौधारोपण भी कराया जाएगा। पौधारोपण, फेंसिंग और घेराबंदी का कार्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से किया जाएगा।

सात निश्चय-3 योजना के तहत होगा निर्माण

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई सात निश्चय-3 योजना के तहत इस परियोजना को लागू किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।

24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

सरकार ने मोक्षधाम से जुड़ी व्यवस्था को और आसान बनाने के लिए नया प्रावधान भी किया है। मंत्री के अनुसार, सभी पंचायतों के मोक्षधाम में शवदाह के 24 घंटे के भीतर मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्यालय भेजी जाए। यदि 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट नहीं भेजी गई तो संबंधित जिलों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/05/giridih-central-jail-dc-sp-raid-security-checking/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment