मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, 27 अप्रैल तक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप तैयार होगा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को 27 अप्रैल तक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा के अनुसार, इस बार पंचायत चुनाव में छह प्रमुख पदों पर मतदान होगा, जिनमें शामिल हैं जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति, सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत सदस्य, पंच।

यह भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन महिलाएं गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

2011 की जनगणना पर आधारित तैयारी

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि प्रपत्र-1 का प्रारूप 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें पंचायत क्षेत्र की जनसंख्या, वार्ड विवरण और अन्य सभी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी और वेबसाइट पर अपलोड होगी। आयोग के अनुसार उम्मीदवार 27 अप्रैल से 11 मई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 14 मई तक उन आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम प्रपत्र-1 का प्रकाशन 25 मई को और जिला गजट में प्रकाशन 29 मई को किया जाएगा।

पारदर्शिता पर जोर

निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर जोर दिया है, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

https://samacharpost.live/2026/04/muzaffarpur-mithanpura-minor-case-three-women-arrested-two-accused-fugitive-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment