एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और सुशासन की जीत :धनंजय कुमार पुटूस

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व तथा केंद्र राज्य की विकासपरक नीतियों में जनता के भरोसे की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर जातिवाद, वंशवाद और भ्रम की राजनीति को नकारकर विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है। यह जीत उन सभी गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग की जीत है, जो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद रखते हैं।

यह भी पढ़ें :झारखंड स्थापना दिवस पर आज एनआई एक्ट अवकाश, सभी सरकारी दफ्तर- बैंक बंद

रोजगार के अवसर मजबूत होंगे- धनंजय कुमार पुटूस

पुटूस ने एनडीए के सभी विजयी उम्मीदवारों, गठबंधन के कार्यकर्ताओं और भाजपा परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश हमें और अधिक जिम्मेदार बनाता है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘समृद्ध बिहार’ के संकल्प को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला समय बिहार के लिए नए विकास अध्याय की शुरुआत करेगा निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर मजबूत होंगे और कल्याणकारी योजनाएं तेजी से आम लोगों तक पहुंचेंगी। पुटूस ने कहा, यह जनादेश जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की हमारी जिम्मेदारी को और मजबूत करता है।

संबंधित खबरें