Samachar Post रिपोर्टर, रांची : कांग्रेस ने झारखंड संगठन में अहम नियुक्ति की है। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 8 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। पार्टी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की नियुक्ति को मंजूरी दी है और यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
SC विभाग के संगठन की संभालेंगे जिम्मेदारी
प्रशांत किशोर अब झारखंड में कांग्रेस के SC विभाग के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके तहत पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। कांग्रेस संगठन में उनकी नियुक्ति को झारखंड में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी हुई प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति
कांग्रेस ने झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में भी SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पार्टी ने निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के SC विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नियुक्तियां कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : चतरा में बंधक छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव, 2 थानेदार घायल; 4 राउंड हवाई फायरिंग का दावा
पार्टी संगठन में बढ़ेगी सक्रियता
प्रशांत किशोर की नई जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब कांग्रेस विभिन्न राज्यों में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। झारखंड में अब उनकी भूमिका SC विभाग के कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े कामों में अहम होगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


