बिहार के सभी सरकारी स्कूल अब मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे, मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य

Rupa Kumari | December 5, 2025 | 11:33 AM IST

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों प्राइमरी से लेकर प्लस टू तक में नया मॉडल टाइम-टेबल लागू कर दिया है। यह नियम अब संस्कृत स्कूलों और मदरसों पर भी समान रूप से लागू होगा। निर्देशों के अनुसार विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे और छुट्टी से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से होगा।

सुबह की सभा में बिहार गीत और निरीक्षण अनिवार्य

9:30 से 10:00 बजे तक सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा होगी। इस दौरान बिहार गीत गाया जाएगा और सभी शिक्षक व कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रार्थना से पहले शिक्षक बच्चों की यूनिफॉर्म, बाल और नाखून का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन और छोटी चर्चाएं भी कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार

आठ पीरियड का नया समय-सारणी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार दिन में कुल आठ पीरियड होंगे:

  • 10:00–10:40: पहला पीरियड
  • 10:40–11:20: दूसरा पीरियड
  • 11:20–12:00: तीसरा पीरियड
  • 12:00–12:40: लंच ब्रेक
  • 12:40–1:20: चौथा पीरियड
  • 1:20–2:00: पांचवां पीरियड
  • 2:00–2:40: छठा पीरियड
  • 2:40–3:20: सातवां पीरियड
  • 3:20–4:00: आठवां पीरियड

शाम 4 बजे छुट्टी होगी।

राष्ट्रगान के लिए लाउडस्पीकर अनिवार्य

नए नियमों के तहत छुट्टी से पहले होने वाले राष्ट्रगान में लाउडस्पीकर का उपयोग अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा कक्षा अनुसार गतिविधियों का अलग समय निर्धारित किया गया है ताकि सभी कक्षाओं में एक जैसी गतिविधियाँ न हों।सरकार का मानना है कि यह नई प्रणाली स्कूलों में अनुशासन, नियमितता और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें