मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV कैमरे, डॉक्टरों की हर गतिविधि पर होगी निगरानी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता बढ़ाना, डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें :चक्रधरपुर को जल्द मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड, 14.11 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए टेंडर जारी

15 हजार स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे कैमरे

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के करीब 15 हजार स्वास्थ्य संस्थानों को CCTV निगरानी व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके तहत डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति से लेकर उनके कामकाज तक की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति लंबे समय से बड़ी समस्या रही है, जिसे नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। सरकार इस योजना के लिए विशेष सॉफ्टवेयर भी विकसित कर रही है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए यह रिकॉर्ड रखा जाएगा कि कोई डॉक्टर अस्पताल में कब आया, कितनी देर तक मौजूद रहा और उस दौरान उसने कौन-कौन से कार्य किए। इसके तहत OPD, IPD, सर्जरी और अन्य मेडिकल सेवाओं की गतिविधियों की भी निगरानी की जाएगी।

मंत्री खुद करेंगे मॉनिटरिंग

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वह खुद इस पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को समय पर दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों को चरणबद्ध तरीके से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने की योजना है। वहीं राजधानी पटना स्थित LNJP अस्पताल में 400 बेड का नया अस्पताल भी बनाया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में PMCH के प्रिंसिपल को पद से हटाया गया था। इसके बाद सरकार ने अस्पतालों की जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी शुरू की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment