मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में गंगा पर बनेंगे 6 पीपा पुल, 3 जिलों में निर्माण; आवागमन होगा आसान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : राज्य में गंगा नदी पर आवागमन को आसान बनाने के लिए 6 पीपा पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने इस दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। इन पुलों के बनने से लोगों की नाव पर निर्भरता कम होगी और नदी पार करना सस्ता व सुगम हो जाएगा।

किन जिलों में बनेंगे पुल

इस परियोजना के तहत पटना, भोजपुर और वैशाली जिलों को चिन्हित किया गया है। पटना में सबसे अधिक 4 पीपा पुल बनाए जाएंगे, भोजपुर और वैशाली में 1-1 पुल का निर्माण होगा सूत्रों के अनुसार, वैशाली के चकौशन क्षेत्र में पुल बनाया जाएगा, जबकि पटना में कच्ची दरगाह, ग्यासपुर और दानापुर जैसे इलाकों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर कसी लगाम

टेंडर प्रक्रिया शुरू

परियोजना को लेकर जल परिवहन विभाग ने भोजपुर जिले में टेंडर जारी कर दिया है। अन्य जिलों में भी जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पीपा पुल निर्माण का मुख्य उद्देश्य गंगा पार करने के लिए लोगों को नाव के अलावा एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प उपलब्ध कराना है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा। इस योजना के लागू होने के बाद राज्य में नदी पार आवागमन काफी आसान होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय व्यापार और संपर्क व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

https://samacharpost.live/2026/05/ramgarh-sadar-hospital-inspection-dc-rituraj-health-services-review/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment