मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन आज कर सकता है बड़ा ऐलान, तेजस्वी CM उम्मीदवार बनने की चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन गुरुवार को एक महत्वपूर्ण ऐलान करने की संभावना है। पटना के मौर्या होटल में कांग्रेस, आरजेडी और सहयोगी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। आरजेडी पहले से ही इस फैसले की पैरवी कर रही थी और अब खबर है कि कांग्रेस ने भी सहमति दे दी है।

तेजस्वी के नाम से उत्साह बढ़ाने की कोशिश

तेजस्वी यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। आरजेडी का मानना है कि उनके नाम का ऐलान करने से समर्थकों में उत्साह बढ़ेगा और चुनाव नतीजों में पक्ष में आने पर गठबंधन में किसी प्रकार की खींचतान नहीं होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बैनर पर सिर्फ तेजस्वी की तस्वीर और “चलो बिहार बदलें” का नारा लिखा गया है, जिससे कयास और तेज हो गए हैं कि उनका ही ऐलान होगा।

गहलोत की बैठक और गठबंधन की एकजुटता

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने लालू प्रसाद यादव और अन्य आरजेडी नेताओं से मुलाकात की थी। बैठक में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर असहमतियों को सुलझाने की कोशिश की गई। गहलोत ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और बिहार में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने बीजेपी पर “प्रायोजित अभियान” चलाकर गठबंधन में दरार डालने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: SSC ने शुरू की नई व्यवस्था, उम्मीदवार खुद चुन सकेंगे परीक्षा का समय और केंद्र

दोस्ताना मुकाबले पर गहलोत का बयान

कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबले की स्थिति पर गहलोत ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि 243 सीटों में स्थानीय समीकरणों के कारण 5-7 सीटों पर ऐसी स्थिति बन सकती है, लेकिन यह गठबंधन के लिए कोई समस्या नहीं है। गहलोत ने मीडिया पर महागठबंधन के खिलाफ माहौल बनाने का भी आरोप लगाया।

https://samacharpost.live/2025/10/ssc-chsl-2025-exam-slot-booking/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment