मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाढ़ में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 4 जवान घायल- उपद्रवियों ने चार गाड़ियां तोड़ीं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को बाढ़ अनुमंडल के गंजपर गांव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शराबियों को पकड़ने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

यह भी पढ़ें :चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, चिल्गू गांव में पसरा मातम

शराबियों को पकड़ने गई टीम पर हमला

मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभाग की टीम छह गाड़ियों के काफिले के साथ बख्तियारपुर से अथमलगोला के रामनगर दियारा होते हुए गुजर रही थी। इसी दौरान गंजपर गांव के पास कुछ शराबियों को हुड़दंग मचाते देखा गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बैठाया, जिसके बाद वहां मौजूद शराबी और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

चार गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए भीड़ ने रोड़े और पत्थरों की बारिश कर दी। इस दौरान मद्य निषेध पुलिस की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और चार पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल जवानों का इलाज सीएचसी अथमलगोला में कराया गया।

14 नामजद और कई अज्ञात पर मामला दर्ज

मद्य निषेध पुलिस की शिकायत पर अथमलगोला थाने में 14 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में एक आरोपी, गंजपर निवासी सुखदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/chandil-road-accident-young-man-killed-in-trailer-collision/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment