बिहार चुनाव 2025: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में कई बड़े नेताओं को बढ़त

Rupa Kumari | November 14, 2025 | 11:00 AM IST
  • मतगणना की शुरुआत

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज 14 नवंबर सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें 243 सीटों के नतीजों पर टिकी हैं। राज्य के 38 जिलों में 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई और फिर EVM खोले गए।

हाई-प्रोफाइल सीटों पर शुरुआती रुझान

शुरुआती रुझान आने लगे हैं और कई चर्चित सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, अलीनगर बीजेपी की उम्मीदवार और युवा गायिका मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा बाहुबली छवि वाले अनंत सिंह शुरुआती राउंड में आगे हैं। राघोपुर आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव पारंपरिक सीट पर बढ़त में। रघुनाथपुर ओसामा शहाब शहाबुद्दीन परिवार से आगे। तारापुर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रुझानों में अग्रणी।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यभर में कड़ी टक्कर

शुरुआती रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला बेहद नज़दीकी है। कई सीटों पर बढ़त हर राउंड के साथ बदल रही है, जिससे अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर स्पष्ट नहीं होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस चुनाव में जातीय समीकरण, बेरोजगारी और विकास के मुद्दे निर्णायक रहे।

मतगणना केंद्रों पर हलचल

काउंटिंग सेंटरों के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जमा है। अंदर सिर्फ उम्मीदवार और उनके मुख्य एजेंट को प्रवेश की अनुमति है। हर नए अपडेट के साथ राजनीतिक खेमों में उत्साह और बेचैनी बढ़ रही है।

शाम तक परिणाम की उम्मीद

चुनाव आयोग के अनुसार, अधिकतर सीटों के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे। कई जगह मुकाबला इतना करीबी है कि आखिरी राउंड तक जीत-हार का फैसला नहीं हो पाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें